फायर सीजन को लेकर बागेश्वर पुलिस और फायर सर्विस अलर्ट

बागेश्वर। गर्मी बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए बागेश्वर पुलिस और फायर सर्विस विभाग अलर्ट मोड पर हैं। जनसुरक्षा के तहत विभाग लगातार जागरूकता अभियान और मॉक ड्रिल आयोजित कर रहा है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फायर सर्विस टीम ने कांडा क्षेत्र में सौर ऊर्जा प्लांट, पेट्रोल पंप और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर रिस्क ऑडिट किया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा उपकरणों, आपातकालीन निकास और फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच की गई। कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग, आग से बचाव और आपातकालीन स्थिति में सतर्कता बरतने का प्रशिक्षण भी दिया गया। विभाग ने आमजन से आगजनी की सूचना तुरंत देने की अपील की।
