गुरुद्वारों में ज्येष्ठ संक्रांति पर सजा विशेष दीवान

हरिद्वार। ज्येष्ठ संक्रांति के अवसर पर धर्मनगरी के विभिन्न गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाया गया। निर्मल विरक्त कुटिया, संतपुरा, सिंह सभा ज्वालापुर, गोल गुरुद्वारा और गुरु नानक दरबार भेल में सैकड़ों संगत ने पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दसवीं और इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कथावाचकों ने परमात्मा के उपदेशों को जीवन में अपनाने और धर्म-संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया। ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे के लिए अरदास भी की गई। संतों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
