विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागवार भौतिक और वित्तीय प्रगति, लक्ष्य पूर्ति, गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। कृषि, उद्यान, पशुपालन, उद्योग, समाज कल्याण, पंचायती राज, एनआरएलएम और उरेडा सहित विभिन्न विभागों को योजनाओं में तेजी लाने, स्वरोजगार बढ़ाने और पात्र लाभार्थियों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सभी विभाग समन्वय के साथ जनहित के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!