कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था में सुधार लाने और नर्सिंग अभ्यर्थियों के मामले में स्वास्थ्य महानिदेशक के प्रस्तावानुसार निर्णय लेने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक लखपत सिंह बुटोला, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेंद्र शाह, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।
