विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा


टिहरी गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी निर्वाचन कार्यों के सफल संचालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण, वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग, अनमैप मतदाताओं की सूची तैयार करने और निर्वाचन अभिलेखों के सत्यापन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!