पुलिस ने बुजुर्ग महिला का खोया पर्स लौटाया

देहरादून। चारधाम यात्रा पर महाराष्ट्र से आई एक बुजुर्ग महिला का खोया हुआ पर्स दून पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अल्प समय में बरामद कर वापस सौंप दिया। महिला ने कोल्हूखेत चौकी पर सूचना दी कि मसूरी रोड पर फोटो खिंचवाते समय वह अपना पर्स गलती से एक बाइक पर रखकर भूल गई थीं। पर्स में 50 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। महिला और उनके परिजनों ने त्वरित कार्रवाई के लिए उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया।
