मां गंगा के नाम पर हो हर फ्लाईओवर, ब्रिज, घाट के नाम, देश—विदेश में जाएगा अच्छा संदेश
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। हरिद्वार के समाजसेवी संस्थाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गंगा के घाट, ब्रिज, फ्लाईओवर के नाम गंगा से जोड़कर रखने की मांग उठाई। उन्होंने कुछ नाम भी सुझाए। उन्होंने कहा कि गंगा से जुड़े नाम होने के चलते हुए देश विदेश में अच्छा संदेश जाएगा।
आत्मचिंतनम् परिवार एवं मनु मन कि आवाज फाउंडेशन द्वारा हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को आगामी कुम्भ के आयोजन से पूर्व बने फ्लाई ओवर, ब्रिज और गंगा सेतु आदि के नाम मां गंगा के विभिन्न नामों पर रखने का प्रस्ताव ज्ञापन देते हुए कुछ उपयोगी और सार्थक नाम भी सुझाए। क्योंकि हरिद्वार एक धार्मिक, आध्यात्मिक और मां गंगा की नगरी है और इसकी पहचान भी गंगा जी के नाम से ही है। हरिद्वार में आने वाले तीर्थ यात्री जब इस गंगा नगरी में प्रवेश करते हैं तो इन सेतु और फ्लाइओवर से होकर ही हरिद्वार में प्रवेश करते हैं। आने वाले यात्रियों को भी इस धार्मिक नगरी से प्रवेश का अनुभव हो। तब इन अलग अलग सेतुओं से गुजरते हुए उन्हें हर पुल पर मां गंगा के नाम नजर आएंगे। जिससे क्षेत्र की धार्मिकता और पवित्रता का अनुभव स्थानीय लोगों के साथ तीर्थ यात्रियों को भी रहें।
यह सुझाव जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को बहुत पसंद आया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर जल्द ही चर्चा हेतु बैठक आयोजित करेंगे।
इस अवसर पर डॉ मनु शिवपुरी (ब्रांड एम्बेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ), अभिनन्दन गुप्ता संरक्षक कोषाध्यक्ष आत्मचिंतनम् परिवार, समाजसेवी मधुर मोहन शर्मा, आत्मचिंतनम् परिवार के महामंत्री अंकुर पालीवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!