सूर्य देवभूमि चैलेंज के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित


टिहरी। भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज के द्वितीय संस्करण का गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समारोह में उपस्थित सभी सैन्य अधिकारियों, वीर जवानों तथा देशभर से आए प्रतिभागियों एवं यूवा साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ये मेरे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि मुझे आज वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित इस हाईटियूड एंड्योरेन्स चैलेंज के समापन कार्यक्रम में आप सभी साहसी और ऊर्जावान धावकों के बीच उपस्थित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री ने सूर्य देवभूमि चैलेंज के इस दूसरे संस्करण में भारतीय सेना के100 जांबाज़ जवानों के साथ-साथ देशभर से आए लगभग 200 साहसिक ट्रैकर्स जिन्होंने इस हाईटियूड मैराथन में भाग लेने वाले जिन्हने केदार-बद्री ट्रेल में हेलंग से कलगोट और कलगोट से मंडल होते हुए उखीमठ तक 113 किलोमीटर के अत्यंतदुर्गम और चुनौतीपूर्ण पर्वतीय मागों को पार करने में सफलता प्राप्त की है। उन सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी, जिन्होंने इस चुनौतीपूर्ण अभियान में भाग लेकर अपने साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने केवल एक साहसिक प्रतियोगिता में ही हिस्सा नहीं लिया है, बल्कि आप लोगों ने हमारे बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम सहित पंच केदार को जोड़ने वाले उस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक मार्ग की यात्रा भी की है, जो सदियों से हमारी आस्था,संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक रहा है
उन्होंने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज हमारे राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही, श्वाइब्रेंट विलेज प्रोग्रामश् के अंतर्गत हमारे सीमावर्ती गांवों के विकास और सशक्तिकरण की दिशा में भी अभूतपर्व कार्य किए जा रहे हैं,आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने पिछले वर्ष अपने हर्षिल-मुखबा में शीतकालीन प्रवास के दौरान कई साहसिक खेलों के प्रतिभागियों को स्वयं फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।
इस अवसर पर मेजर पुष्पेंद्र सिंह गढ़वाल स्काउट ने बताया कि यह प्रतियोगिता सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना व पारम्परिक यात्रा मार्गाे को पर्यटन से जोड़ने के उदेश से किया जा रहा है। जिसके तहत 113 किलोमीटर लंबी इस कठिन सहन शक्ति प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर ओलम्पिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह बेनिवाल भी समारोह में शामिल हुए। स्थानीय विधायक विनोद कण्डारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, ब्लाक प्रमुख देवप्रयाग विनोद बिष्ट, कीर्तिनगर अंचला खण्डेवाल, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे कुलपति प्रकाश सिंह के अलाव गढ़वाल स्काउट्स के जवान, विवि के छात्र आदि मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!