हिस्ट्रीशीटरों की पुलिस ने थाने में लगाई हाजिरी व सत्यापन


पौड़ी। जनपद पौड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में पंजीकृत हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर उनकी नियमित हाजिरी एवं भौतिक सत्यापन किया गया। कोतवाली कोटद्वार में 14 हिस्ट्रीशीटर उपस्थित हुए, जबकि अन्य से दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनकी वर्तमान गतिविधियों, व्यवसाय, पारिवारिक एवं सामाजिक स्थिति की विस्तृत जांच की गई। सभी को कानून के अनुरूप आचरण करने और किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई। शांत जीवन जी रहे या दिवंगत व्यक्तियों की हिस्ट्रीशीट बंद करने की प्रक्रिया भी नियमों के अनुसार चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!