एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 34 कार्ड और नकदी बरामद


देहरादून। दून पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 34 एटीएम कार्ड, 9,380 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।
शिकायत के अनुसार, अभियुक्त एटीएम मशीनों के कार्ड रीडर में केमिकल (फेविक्विक) लगाकर मशीन को खराब कर देते थे। इसके बाद पैसे निकालने आए लोगों की मदद के बहाने उनका एटीएम पिन जान लेते और मौका देखकर कार्ड बदलकर खातों से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर 13 अप्रैल 2026 को समरफील्ड स्कूल के पास से अंकित कुमार और प्राची सैनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी पहले भी धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!