जनता मिलन में 58 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर समाधान


टिहरी। टिहरी में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित निस्तारण करना रहा। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
कार्यक्रम में कुल 58 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुनर्वास एवं मुआवजा से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही, जिस पर जिलाधिकारी ने टीएचडीसी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। विभिन्न ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण, मुआवजा और विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं भी उठाई गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम ए.के. सिंह, सीएमओ श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


12 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

पौड़ी। पौड़ी में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्व शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!