हरिद्वार के कांस्टेबल का निधन, सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल, देहरादून के थाना में थे तैनात

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद निवासी कांस्टेबल का निधन हो गया। वे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज भी चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। उनका अंतिम संस्कार पैत्रक गांव में किया गया।
हरिद्वार जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धरमुपुर के निवासी 41 वर्षीय कांस्टेबल सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय मैनपाल सिंह देहरादून जनपद के रायपुर थाना में तैनात थे। कांस्टेबल सुनील कुमार का 9 अप्रैल् को एक्सीडेंट हो गया था। उनकी हाल तैनाती थाना रायवाला में थी। उनका सड़क दुर्घटना होने के कारण एम्स हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शव को मूल गांव धरमुपुर में लाया गया। इसके बाद उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस के सलामी गार्द ने दिवंगत जवान को शोक सलामी दी तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!