केदारनाथ यात्रा 2026 की तैयारी तेज, पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी


रूद्रप्रयाग। 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम मार्ग मिल सके।
इसके लिए 60 मजदूरों की दो टीमें लगाई गई हैं। एक टीम केदारनाथ से नीचे की ओर, जबकि दूसरी छोटी लिंचोली से ऊपर की ओर करीब 6 ग्लेशियर पॉइंट्स पर जमी बर्फ हटा रही है। भैरव और कुबेर ग्लेशियर क्षेत्रों में 15 से 18 फीट तक बर्फ हटाना चुनौती बना हुआ है। प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मजदूर तैनात करने की बात कही है, ताकि यात्रा से पहले मार्ग पूरी तरह तैयार हो सके।

ईंधन आपूर्ति व वैकल्पिक व्यवस्था पर बनी योजना

चमोली। चार धाम यात्रा की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने व्यावसायिक रसोई गैस के कोटे के सुचारू वितरण के साथ मांग के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पिरुल, लकड़ी व कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधन की उपलब्धता पर भी योजना बनाई गई, ताकि यात्रा काल में व्यवसाय प्रभावित न हो। जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से ऑनलाइन गैस बुकिंग करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से भी जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!