डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू


देहरादून। पहली बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से आयोजित की जा रही ’’जनगणना‑2027’’ को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में 25 से 27 फरवरी तक आईआरडीटी सभागार, ’’देहरादून’’ में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं सेन्सस क्लर्क प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल जनगणना प्रणाली, मोबाइल एप्लिकेशन, डेटा संकलन, गोपनीयता, सुरक्षा मानकों एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।

दो चरणों में होगी जनगणना प्रक्रिया

जनगणना-2027 का प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक होगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं भवन गणना की जाएगी। द्वितीय चरण 9 से 28 फरवरी 2027 तक नागरिक गणना हेतु आयोजित होगा, जबकि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में यह कार्य सितंबर 2026 में संपन्न कराया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) ’’केके मिश्रा’’ ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसे सभी अधिकारियों को गंभीरता और जिम्मेदारी से निभाना होगा। उन्होंने बताया कि इस बार संपूर्ण प्रक्रिया मोबाइल एप आधारित होगी और ‘जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली’ के माध्यम से कार्य की सतत निगरानी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!