क्रिसमस-नववर्ष को लेकर चमोली पुलिस सतर्क, एसपी ने दिए निर्देश


चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मासिक अपराध गोष्ठी में क्रिसमस व नववर्ष को लेकर कानून-व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा और पर्यटन सुरक्षा पर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने होटल, बैंकेट हॉल, मंदिरों व पर्यटन स्थलों पर फायर सेफ्टी ऑडिट, सघन चेकिंग, यातायात प्रबंधन और प्रो-एक्टिव पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा। साइबर ठगी, हुड़दंग और शराब पीकर अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!