होमगार्ड्स स्थापना दिवस उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित


गोपेश्वर। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर गोपेश्वर स्थित प्रगति वैडिंग प्वाइंट में ‘‘उत्सव-2025’’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना से हुआ तथा मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पवार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष होमगार्ड्स जवानों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। प्रभारी जिला कमाण्डेंट दीपक कुमार भट्ट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह में होमगार्ड प्रकाश लाल एवं राजेंद्र सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीजी सीडी होमगार्ड्स ब्रॉन्ज पदक से सम्मानित किया गया। वहीं 60 वर्ष की अधिवर्षता पूर्ण करने पर देवेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई जवानों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!