आकाश नेगी को सौंपी संगठन की कमान

भटवाड़ी। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन की बैठक ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से लाटा क्षेत्र पंचायत सदस्य आकाश नेगी को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। ज्येष्ठ प्रमुख मीरा देवी और कनिष्ठ प्रमुख योगेश गंगवाल को संरक्षक बनाया गया। वहीं जगमोहन सिंह मखलोगा, निर्मला राणा व सरिता राणा को संयोजक, संदीप राणा को उपाध्यक्ष, राजीव पंवार को सचिव तथा तेजेंद्र पंवार व अंग्रेजी देवी को सहसचिव चुना गया। अन्य पदों पर भी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्रीय समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।
