पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया लिंक लाईन का लोकार्पण
रायवाला। रायवाला से हरिपुरकलां लिंक लाईन का लोकार्पण ऋषिकेश के क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला विद्युत सब स्टेशन में विधिवत लोकार्पण किया। बताया गया कि 1.50 करोड़ की लागत ऐ रायवाला हरिपुरकलां लिंक लाईन बनी है।
शुक्रवार को आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ अग्रवाल ने कहा कि पुरे विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में यह कार्य महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि वर्षा काल और आपातकालीन परिस्थितियों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। लिंक लाइने बनने से रायवाला से हरिपुरकलां तक वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति होगा जिससे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था अधिक सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।
ऊर्जा निगम की अवर अभियन्ता नीतू सिंह ने बताया कि रायवाला हरिपुरकलां लिंक लाईन की लागत 1.5 करोड़ आयी है। ऊर्जा निगम ने रायवाला क्षेत्र में 15.7 करोड़ की लागत से 35 ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया है और क्षेत्र के चार ग्राम पंचायतों में 33 व 11 केवी लाइनों में कवर्ड कंडक्टर का कार्य किया गया है तथा 7.8 के स्वीकृत कार्य किया जाना प्रस्तावित है। 03 करोड़ के कार्य स्वीकृति हेतु भेजा गया है।
कार्यक्रम में प्रतीत नगर के ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने कहा कि बरसात के दिनों में वीरभद्र फीडर वाली विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। अब लाईन का हरिपुरकलां से लिंक हो जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी। क्षेत्र के रायवाला, प्रतीतनगर, गौहरी माफी एवं खांड गांव सहित आर्मी कैंट के लोगों को लाभ मिलेगा। रायवाला के ग्राम प्रधान सागर गिरी ने डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल के विकास कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर ऊर्जा निगम के सहायक अभियन्ता कमलराज नेगी, अवर अभियन्ता राजेश कृषाली, नीतू सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, गौहरीमाफी ग्राम प्रधान ज्योति सेमवाल, कुलदीप नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र प्रसाद तिवाड़ी, ऋषिराम शर्मा, अंकित खंकरियाल, उपप्रधान सुषमा नकोटी, सुरेन्द्र बिष्ट, गणेश रावत, राहुल अग्रवाल, अजय साहू, एके सिंह, मनोज डंगवाल, कमल सिंह नेगी, शुभम मनराल, शिवानी बिष्ट, गीता थापा, सपना गोसाईं, सुनीता नेगी, अन्जु बड़ोला सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
