रुद्रप्रयाग में दो सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी जवानों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू

 
 
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। दो सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद के पीआरडी जवानों ने 23 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। लंबे समय से राज्य के समस्त पीआरडी जवान अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं लेकिन अब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से जवानों ने आंदोलन का निर्णय लिया है। जवानों की प्रमुख मांगों में होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (डीए) देने और वर्षभर 365 दिन नियमित रोजगार उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग के पीआरडी हित संगठन ने भी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करने का ऐलान किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष भरत बैरवाण जिला उपाध्यक्ष प्रेम भेतवाल और कोषाध्यक्ष सुनील बैरवाण ने बताया कि प्रांतीय रक्षक दल संगठन की ओर से इस संबंध में जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी तथा समस्त विभागीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है ताकि संबंधित विभाग और संस्थान अपनी वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें। इस अवसर पर पवन कुमार दरम्यान जसपाल हरीश लाल मनोज गैरोला नीरज नौटियाल प्रकाश धनाई भुवनेश और दीपक गोस्वामी सहित जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!