न्यायालय से जारी वारंट पर एक अभियुक्त गिरफ्तार
टिहरी। टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट पर 53 वर्षीय कमल लाल निवासी भेटी, पट्टी ग्यारहगांव को घनसाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 19 नवंबर को यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े विचाराधीन मामले में वारंट के चलते वांछित था। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश बल्लभ और आरक्षी मुकेश सिंह शामिल रहे।
