जनगणना की तैयारियों और स्वगणना की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को जनगणना की तैयारियों और स्वगणना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार और विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग भी लिया जाए। सभी चार्ज अधिकारी प्रतिदिन सुपरवाइजरों से फीडबैक लेकर प्रगति की निगरानी करें और निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करें।
बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री एवं एग्री स्टैक अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अगले 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा। पंचायती राज, कृषि, उद्यान, राजस्व, सहकारिता और ग्राम्य विकास विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। तकनीकी समस्याओं का समाधान कर आसान प्रकरणों का पंजीकरण प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और राजस्व उपनिरीक्षकों को भी सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए। अधिकारियों को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट लेकर नियमित समीक्षा करने को कहा गया। बैठक में सीडीओ अशोक जोशी, एडीएम पीआर चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!