पुलिस के सुनील कुमार बने बेस्ट एथलीट, जीता स्वर्ण पदक
पौड़ी। रुद्रपुर की 46वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित 22वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स एवं साइक्लिंग प्रतियोगिता-2026 में पौड़ी पुलिस के अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ प्रतियोगिता का बेस्ट एथलीट खिताब भी अपने नाम किया। उनकी उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने शुभकामनाएं दीं। पौड़ी पुलिस परिवार ने सुनील कुमार की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
