पुरुषोत्तम दत्त पांडेय ने लिया देहदान का संकल्प

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर क्षेत्र के 56 वर्षीय पुरुषोत्तम दत्त पांडेय ने देहदान का संकल्प लेकर प्रेरणादायी पहल की है। मुसोली गांव निवासी पांडेय मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के एनाटॉमी विभाग पहुंचे और शपथ प्रमाण पत्र भरकर देहदान के लिए सहमति दी। वर्तमान में वह यूपीसीएल पौड़ी में कार्यरत हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल द्विवेदी ने पंजीकरण की औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने उनके निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि देहदान से चिकित्सा विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना समझने और बेहतर चिकित्सकीय ज्ञान हासिल करने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!