बदरीनाथ से पांडुकेश्वर पहुंचीं भगवान उद्धव और कुबेर जी की देव डोलियां
सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
चमोली। बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद मंगलवार को भगवान उद्धव जी और कुबेर जी की देव डोलियां तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना हुईं। चमोली पुलिस की सुरक्षा और निगरानी में धार्मिक परंपराओं एवं वैदिक विधि-विधान के साथ देव डोलियां पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बद्री मंदिर पहुंचीं। यहां अगले छह माह तक भगवान उद्धव जी और कुबेर जी की पूजा-अर्चना होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 नवंबर को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी और भगवान गरुड़ जी की डोली ज्योतिर्मठ स्थित श्री नृसिंह मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद श्रद्धालु अगले छह माह तक योगध्यान बद्री मंदिर और श्री नृसिंह मंदिर में दर्शन एवं शीतकालीन पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इसके साथ ही जनपद में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ होगा। चमोली पुलिस ने शीतकालीन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने की बात कही है।