कार्मिकों को दिया ईवीएम-वीवीपैट का प्रशिक्षण

टिहरी। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत टिहरी जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 18 नवंबर से ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता अभियान शुरू होगा। इसके लिए मंगलवार को संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय नई टिहरी सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के एसडीएम कार्यालयों में डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन तैनात होंगी। इस तरह कुल 12 वैन के माध्यम से 913 मतदान स्थलों को कवर किया जाएगा। वैन निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार गांवों और मतदान स्थलों पर पहुंचकर मतदाताओं को मशीनों की कार्यप्रणाली और मतदान प्रक्रिया की जानकारी देंगी। रूट चार्ट जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!