वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

विकासनगर। कालसी वन प्रभाग की लांघा रेंज के पपड़ियान क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर जेसीबी से अवैध अतिक्रमण के प्रयास का मामला सामने आया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप तोमर ने जिलाधिकारी को शिकायत सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ भूमाफिया कथित तौर पर वन अधिकारियों की मिलीभगत से रात के अंधेरे में जेसीबी चलाकर वन भूमि को समतल कर रहे हैं। करीब छह माह पहले भी इसी स्थान पर ऐसी गतिविधि हुई थी। तीन दिन पूर्व दोबारा अतिक्रमण का प्रयास किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने रेंज कार्यालय के नजदीक ऐसी गतिविधियां होने के बावजूद कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने समतल भूमि को मूल स्वरूप में लाने, निर्माण कार्य रोकने तथा संबंधित अधिकारियों और संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!