टिहरी में चेक अनादरण के मामले में वारंटी गिरफ्तार

टिहरी। ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने चेक अनादरण के मामले में न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना छाम पुलिस ने कंडीसौड़ निवासी जसपाल पुत्र सुरेशा को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत चेक अनादरण का मामला दर्ज है। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनवीर सिंह चौहान, कांस्टेबल अनूप भट्ट और पीआरडी जवान रोशन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!