कुंभ-2027: पुलों और सड़क निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर
हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मेला प्रशासन ने निर्माणाधीन पुलों, सड़कों और फुटपाथ के कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने पर विशेष जोर दिया है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा कर रहे हैं।
इसी क्रम में बुधवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने खड़खड़ी में सूखी नदी पर निर्माणाधीन डबल लेन स्टील गर्डर पुल तथा दक्षद्वीप में एस्केप चौनल पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि पर्याप्त संसाधन लगाकर निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता मानकों का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन मिल सके।
अपर मेलाधिकारी ने पुराने दिल्ली-नीति पास मार्ग पर सड़क सुधारीकरण और फुटपाथ निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार को निर्देश दिए कि सीसीटीवी नेटवर्क की भूमिगत केबल और सीवरेज लाइन से जुड़े कार्य पूरे होने के बाद अब सड़क सुधारीकरण तथा फुटपाथ निर्माण के शेष कार्य बिना देरी के पूरे कराए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों का सुगम और सुरक्षित होना कुंभ की व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष राजेश चंद्र शर्मा, अधीक्षण अभियंता डीपी सिंह और सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता बीसी पांडे सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मेला क्षेत्र में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मेला प्रशासन का लक्ष्य कुंभ से जुड़े सभी प्रमुख आधारभूत कार्य समय पर पूरे कर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।