सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
 
देहरादून। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले चार आरोपियों को कैंट कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चांदमारी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करते रहे और अधिक उग्र हो गए। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के चार आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास भरुण्डा (28), आकाश (33), अजय (37) और उसके भाई संजय पंवार (40), सभी निवासी चांदमारी, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल, उपनिरीक्षक पंकज महिपाल, बबीता रावत, कांस्टेबल योगेश कुमार और हेमराज सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!