जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
 
देहरादून। ऋषिकेश में जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को शुभम निवासी आईडीपीएल कॉलोनी ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी थी कि बैराज कॉलोनी रोड स्थित संजय टैगोर की दुकान पर शराब बेचने की सूचना पुलिस को देने की बात कहने पर संजय टैगोर, जुगल किशोर और उनके साथियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी तथा कुल्हाड़ी और पाटल से हमला कर उसे और उसके साथी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने संजय टैगोर उर्फ संजीव कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे दूसरे आरोपी जुगल किशोर (52) निवासी पुरानी जाटव बस्ती, ऋषिकेश को 9 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर लक्कड़घाट रोड स्थित शिव मंदिर के पास विस्थापित क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बिनेश कुमार, कांस्टेबल कुलदीप और ब्रिजेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!