9.35 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस ने एक युवक को 9.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान राजा के ढाबे के पास से आरोपी को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेन्द्र (22) पुत्र कालीचरण, निवासी ग्राम सिसोरा सिसोरी, थाना बंडा, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सम्राट कॉम्प्लेक्स, सेलाकुई में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सेलाकुई में मुकदमा संख्या 168/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में अभियोग दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संदीप पंवार, कांस्टेबल संजीत और अनुज कुमार शामिल रहे।