केदारनाथ यात्रा समापन पर पुलिस ने लगाया भंडारा
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के साथ ही वर्ष 2026 की यात्रा का विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ बेस कैंप में भंडारे का आयोजन किया। बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली के साथ शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई।
पैदल मार्ग से लौट रहे श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता और सुगम यात्रा के लिए निरंतर सेवाएं दीं। यात्रा समापन पर आयोजित भंडारे के माध्यम से पुलिस ने श्रद्धालुओं के प्रति सेवा, सहयोग और आत्मीयता का संदेश दिया।