केदारनाथ धाम से सोनप्रयाग तक चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर धाम से पैदल यात्रा मार्ग होते हुए सोनप्रयाग तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर फैले कूड़े-कचरे और अपशिष्ट सामग्री को एकत्र कर उनका उचित निस्तारण किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा यात्रा समाप्ति के बाद भी धाम और यात्रा मार्ग की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए संबंधित विभागों और सफाई कर्मियों ने व्यापक स्तर पर सफाई अभियान संचालित किया, ताकि धाम की प्राकृतिक सुंदरता और पवित्रता बनी रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रा मार्ग एवं धाम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की स्वच्छता, सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभागों और कार्मिकों को सजग रहकर निरंतर कार्य करना होगा।