लापता दो लोगों की तलाश में सर्च अभियान जारी

उत्तरकाशी। गंगनानी वाहन दुर्घटना में लापता दो व्यक्तियों की तलाश के लिए शनिवार को भी सर्च अभियान जारी रहा। जिलाधिकारी के निर्देश पर एनडीआरएफ, पुलिस, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार खोजबीन में जुटी हैं।
आपदा प्रबंधन अधिकारी लापता व्यक्तियों के परिजनों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं और उन्हें सर्च अभियान की अद्यतन जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ ही गंगनानी से उत्तरकाशी तक भागीरथी नदी के संवेदनशील स्थलों पर भी विशेष रूप से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। टीमों द्वारा लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!