बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रुद्र गोस्वामी ने जीता रजत पदक

हरिद्वार। हरिद्वार के वरिष्ठ समाजसेवी एवं दैनिक उत्तराखंड प्रहरी के क्राइम रिपोर्टर बादल गोस्वामी के पुत्र रुद्र गोस्वामी ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। करियर डिफेंस स्कूल, यमुनानगर में आयोजित प्रतियोगिता में रुद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।
हरिद्वार पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर श्रीराम नाम विश्व बैंक समिति के अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, अमित शर्मा, उत्तम मिश्रा और निर्मल लाला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!