दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। दीपावली पर्व को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस और अग्निशमन विभाग ने जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में 7 नवंबर को अग्निशमन अधिकारी शंकर चन्द्र रमोला के नेतृत्व में फायर सर्विस की टीमों ने गुप्तकाशी, चोपता, मयाली और फाटा बाजार में आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किए गए निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, सुरक्षा व्यवस्थाओं और निर्धारित मानकों का जायजा लिया गया। टीम ने दुकानदारों को आतिशबाजी का सुरक्षित भंडारण और बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील स्थिति में रखने और दुकानों में सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम बनाए रखने को कहा। फायर सर्विस की टीमों ने दुकानदारों को आपातकालीन स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने और अग्निशमन विभाग को सूचना देने के प्रति भी जागरूक किया। रुद्रप्रयाग पुलिस ने जनपदवासियों और आतिशबाजी विक्रेताओं से अपील की है कि दीपावली पर पटाखों का प्रयोग सावधानी से करें और अग्नि सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!