बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा

पौड़ी। आगामी 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रसिद्ध बूंखाल मेले की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहनों के आवागमन, पार्किंग, पेयजल और विद्युत आपूर्ति के साथ भंडारों एवं दुकानों के लिए निर्धारित स्थलों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर तक पैदल मार्ग सुगम और व्यवस्थित रखने तथा जाम से बचाव के लिए उचित यातायात व्यवस्था करने को कहा। उरेडा को पैदल मार्ग पर पर्याप्त सोलर लाइट लगाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण में मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!