मशरूम उत्पादन एवं स्पॉन निर्माण का प्रशिक्षण 16 नवंबर से

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 16 से 20 नवंबर तक पांच दिवसीय मशरूम तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बुधवार को कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।
प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ऑयस्टर मशरूम उत्पादन, स्पॉन (बीज) निर्माण, मूल्य संवर्धन और कृषि उद्यमिता का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में मशरूम आधारित स्वरोजगार और सतत आजीविका के अवसर बढ़ाना है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र सिंह नेगी सहित विश्वविद्यालय के कई अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!