जानलेवा हमले के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले में 21 अगस्त 2026 को सरोजनी देवी निवासी ग्राम पाला कुराली ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर अपनी बहन के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत की थी। इस पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर विवेचना नियमित पुलिस को सौंपी गई। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर जानलेवा हमले और मारपीट से संबंधित आरोप भी जोड़े गए। पुलिस ने 4 नवंबर को मानवेन्द्र सिंह राणा निवासी ग्राम पाला कुराली को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
