अवैध पेड़ कटान पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
विकासनगर। क्षेत्र में पेड़ों के अवैध कटान के मामलों को लेकर फल उद्यान अधिकारी मोहम्मद हुसैन ने प्रेस वार्ता कर विभाग की कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारी के अनुसार, विकासनगर, ढलीपुर और जसोवाला क्षेत्र में आम के पेड़ों के अवैध कटान के मामले सामने आने पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मामलों का संज्ञान लेते हुए कई आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना वैध अनुमति पेड़ों का कटान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जांच के बाद कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
