2027 चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने पर जोर

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की। इसमें बूथ कमेटियों के गठन, मतदाता सूची की निगरानी और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाने पर चर्चा हुई।
जिला प्रभारी विजय घनसोला ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार करने और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को प्रत्येक वार्ड और बूथ तक ले जाने पर जोर दिया। बैठक में संगठन की नियमित समीक्षा, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान राकेश अग्रवाल, गुरजीत लेहरी, रुचि कैंतुरा सहित ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!