दीपावली के बाद हो गंगा बंदी, स्थायी प्रकृति के हों कुंभ निर्माण कार्य: डॉ. विशाल गर्ग

हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने गंगा बंदी का समय दीपावली के बाद निर्धारित करने की मांग की है। सुभाष घाट पर आयोजित बैठक में व्यापारियों ने गंगा बंदी और कुंभ निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की।
जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि दीपावली के दौरान व्यापारियों का कारोबार अच्छा चलता है, ऐसे में गंगा बंदी से व्यापार प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि बंदी का समय दीपावली के बाद रखा जाए, ताकि व्यापार और श्रद्धालुओं की सुविधा प्रभावित न हो। उन्होंने कुंभ के निर्माण कार्य स्थानीय जनता और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर स्थायी प्रकृति के कराने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही अधिकारियों से स्वयं निर्माण कार्यों की निगरानी करने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप और प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट ने आपसी समन्वय से विकास कार्य समय पर पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में कई व्यापारी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!