अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छह नवंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे और ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा महानगर देहरादून ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तीन नवंबर को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर, राजपुर, धर्मपुर, कैंट और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की गईं।
बैठकों में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजानदास और विधायकों ने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर बैठकें कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि रैली लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता का संदेश देगी। बैठकों में पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!