1.020 किलो चरस के साथ हिमाचल का युवक गिरफ्तार
टिहरी। टिहरी पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने तपोवन बैरियर पर चेकिंग के दौरान 1.020 किलोग्राम चरस के साथ हिमाचल प्रदेश निवासी 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, तीन नवंबर की रात मुनि की रेती पुलिस ने स्कूटी सवार अभिषेक पुत्र पुरुषोत्तम लाल निवासी कुल्लू, हिमाचल प्रदेश की तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने चरस शिमला निवासी गुलशन से खरीदकर लाने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
