‘बेटी तुम जुग-जुग जियो’ मुहिम से जुड़ेगा पर्यावरण संरक्षण

पौड़ी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत थलीसैंण में बालिकाओं के सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए विशेष पहल की जाएगी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में तय किया गया कि ‘बेटी तुम जुग-जुग जियो’ मुहिम के तहत प्रत्येक बालिका के जन्म पर एक पौधा लगाया जाएगा। साथ ही ग्राम सभाओं में बालिका शिक्षा को लेकर सामूहिक शपथ दिलाई जाएगी।
विद्यालयों में छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए उपस्थिति दीवार बनाई जाएगी, जिस पर सर्वाधिक उपस्थिति वाली तीन छात्राओं के फोटो प्रदर्शित कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। कक्षा 12 की छात्राओं को विभागीय कार्यालयों का भ्रमण कराया जाएगा और ‘लंच विद ऑफिसर’ कार्यक्रम के जरिए अधिकारियों से संवाद का अवसर मिलेगा। बालिकाओं की समस्याओं के समाधान के लिए ‘बेटी हेल्प डेस्क’ भी स्थापित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!