सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया जीत का मंत्र, बूथ जीता तो चुनाव जीता
रुड़की। भाजपा जिला रुड़की की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी और जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ का मंत्र देते हुए बूथ समितियों को सक्रिय बनाने, नियमित जनसंपर्क और संवाद पर जोर दिया। डॉ. कल्पना सैनी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने बूथ समितियों की नियमित बैठक और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने की बात कही। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगामी देहरादून दौरे को लेकर भी चर्चा हुई। संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी सहित अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
