हर की पौड़ी से पोस्ट ऑफिस तक हटाया अतिक्रमण

हरिद्वार। दीपावली और कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरि के नेतृत्व में हर की पौड़ी से पोस्ट ऑफिस तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान दुकानों के आगे निर्धारित पीली पट्टी के बाहर रखे सामान को भी हटाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों और फड़-ठेली संचालकों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान संचालित करें और सड़क व फुटपाथ पर सामान न रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों का सामान जब्त करने के साथ चालान की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!