तकनीकी सहायक आनंद सिंह बिष्ट का निधन, शोक की लहर
रुद्रप्रयाग। जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग में कार्यरत तकनीकी सहायक आनंद सिंह बिष्ट का रविवार देर रात देहरादून के श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से जिला सूचना कार्यालय परिवार में शोक की लहर है।
सहकर्मियों ने उन्हें सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सहयोग की भावना वाला व्यक्ति बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। सूचना कार्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
