वन विभाग कार्यालय जाने वाली सड़क छह साल से बदहाल

विकासनगर। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मार्ग से वन विभाग कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क करीब छह वर्षों से जर्जर पड़ी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी बजरी और दरारों के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय निवासी हाजी सत्तार, जहीर अहमद, नवाब अली सहित अन्य लोगों ने बताया कि मुख्य बाजार तक पहुंचने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करना पड़ता है। उन्होंने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से जल्द मरम्मत की मांग की है। ग्राम प्रधान समीर अहमद ने बताया कि सड़क की शिकायत विभाग और विधायक से की गई है। जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!