त्योहारी सीजन में पौड़ी की फायर सर्विस टीमें अलर्ट


पौड़ी। त्योहारी सीजन में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पौड़ी पुलिस की फायर सर्विस टीमें अलर्ट हैं। जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों और संस्थानों में अग्निसुरक्षा ऑडिट कर उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है।
इसी क्रम में श्रीनगर फायर यूनिट ने सेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल देहलचौरी और रॉयल होमस्टे खिर्सू, थलीसैंण फायर यूनिट ने रैबार होमस्टे तथा पौड़ी फायर यूनिट ने गढ़वाल स्वीट्स शॉप एंड रेस्टोरेंट और उत्तरा केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन, आग लगने पर त्वरित कार्रवाई और आवश्यक सावधानियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। फायर सर्विस टीमों ने प्रतिष्ठान संचालकों को सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!